फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आंधी से लटके बिजली के तार नहीं हुए दुरुस्त, करंट के कारण आवागमन बंद

विज्ञापन
सड़क से थोड़ी ऊपर तक झूलते तार।
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में बीते बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे आई आंधी के कारण अपट्रॉन उपकेंद्र से जुड़े संगम सिटी और पक्का बाग इलाके में बिजली के तार जानलेवा ढंग से लटक गए। शुक्रवार शाम तक न तो तार ठीक किए गए और न ही करंट बंद किया गया। लटकते तारों के कारण 1,000 घरों वाले इन मोहल्लों की गली से आवागमन बंद हो गया है।
विज्ञापन

संगम सिटी और पक्का बाग के निवासियों दीपक राठौर, संजय व परमेश्वर रावत ने शुक्रवार सुबह 11 बजे अपट्रॉन उपकेंद्र में शिकायत की। कर्मचारियों ने कहा कि एस्टीमेट बनाकर दिया जाएगा, फिर पैसे जमा करने के बाद ही बिजली लाइन सही होगी। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि अपट्रॉन उपकेंद्र से बांस-बल्लियों के सहारे बिजली आपूर्ति होती है। आंधी से तार नीचे लटक गए हैं, जिनकी जमीन से ऊंचाई दो मीटर से भी कम है। दोपहिया वाहन सवारों के सिर से तार टकराने का खतरा है। उपकेंद्र ने शुक्रवार शाम सात बजे तक कोई कार्रवाई नहीं की, जबकि तारों में बिजली आपूर्ति चालू है।
मिश्रपुर में बिजली गुल
गुडंबा। जीपीआरए उपकेंद्र से जुड़े मिश्रपुर फीडर में बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे बिजली गुल हो गई। विद्युत विभाग की टीम ने खराबी का पता लगाने के लिए पूरी लाइन की जांच की। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद रात एक बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें