फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वीआईपी इलाके में आठ घंटे बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। हजरतगंज इलाके में बृहस्पतिवार सुबह चार बजे सुल्तानगंज चौकी के सामने तीन एलटी लाइन की एबीसी के केबल अचानक जलने लगे। इसकी चपेट में आकर मोबाइल नेटवर्क के तार और उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। 700-800 उपभोक्ताओं की बिजली आठ घंटे तक गुल रही।
विज्ञापन

पुलिस की सूचना पर उपकेंद्र से सप्लाई बंद कराई गई। उधर, सुबह-सुबह बिजली गुल होने से लोग परेशान हुए। क्लाइड रोड उपकेंद्र की टीम जले तार हटाने के लिए सुबह सात बजे ही पहुंच गई। तीन खंभों के बीच करीब 100 मीटर लंबी तीन एबीसी लाइन को सही करने में पांच घंटे से ज्यादा लग गए।

दोपहर 12 बजे के बाद 50-60 उपभोक्ताओं की बिजली चालू हो सकी। अधिशासी अभियंता धर्मेद्र सक्सेना ने बताया कि एबीसी लाइन में आग लगने की उपखंड अधिकारी के नेतृत्व में जांच की जा रही है। मोबाइल नेटवर्क केबल से आग लगने के साक्ष्य मिल रहे हैं।
विज्ञापन




मोबाइल नेटवर्क सेवाएं भी बाधित

एबीसी लाइन की आग के कारण मोबाइल नेटवर्क के तार और खंभे पर लगे उपकरण भी जल गए। कंपनियों के कर्मचारी शाम तक नए नेटवर्क की लाइनों को सही करते रहे। इससे 500 मीटर के दायरे में मोबाइल नेटवर्क सेवाएं बाधित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें