फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सफाई में लापरवाही पर रामकी पर 70 हजार रुपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सफाई में लापरवाही पर निजी कंपनी लखनऊ स्वच्छता अभियान (रामकी) पर नगर निगम ने 70 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इससे पहले भी कंपनी पर एक वर्ष में दो करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है। हालांकि, इसके बाद भी कंपनी की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

जोन सात के लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में 22 मार्च को निरीक्षण के दौरान गंदगी मिलने पर सफाई निरीक्षक ने यह कार्रवाई की है। लवकुशनगर में लगे काम्पैक्टर के बाहर काफी कूड़ा पड़ा था। 20 मार्च को बाबू जगजीवन राम वार्ड में भी निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था खराब मिली थी। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में भी लापरवाही मिली थी। इस पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें