फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: लखनऊ एयरपोर्ट पर बिजली जाने से यात्रियों को हुई थोड़ी मुश्किल, शीघ्र ही संचालन हुआ बहाल

Mon, 03 Feb 2025 09:00 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ एयरपोर्ट पर बिजली जाने से कुछ देर के लिए यात्रियों को मुश्किल हुई। हालांकि, जल्द ही बिजली संचालन बहाल कर लिया गया।
विज्ञापन
लखनऊ एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमौसी एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह अचानक विद्युत आपूर्ति ठप हो जाने से हड़कंप मच गया। वहां यात्रियों से लेकर अधिकारियों तक में अफरातफरी मच गई। पूरी एयरपोर्ट बिल्डिंग में अंधेरा छा गया। यात्री परेशान होने लगे। हालांकि विमान सेवाओं मामूली देरी की शिकार ही हुईं।

विज्ञापन


एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे अचानक एयरपोर्ट की विद्युत सप्लाई ठप हो गई। एयरपोर्ट बिल्डिंग के अंदर अंधेरा छा गया। करीब सवा घंटे तक विद्युत सप्लाई बाधित रही। इस दौरान सारे कंप्यूटर सेट व विद्युत उपकरण ठप हो गए। कानपुर के यात्री सोहेल ने बताया कि वह करीब 10 बजे रियाद(जेद्दा) जाने वाली फ्लाइनास की उड़ान से जाने के लिए बोर्डिंग को लेकर लाइन में लगे थे। तभी अचानक लाइट चली गई और अंधेरा छा गया। 

उन्होंने बताया कि इसकी वजह से उनका विमान कुछ देर के लिए लेट भी हो गया। पूरे एयरपोर्ट बिल्डिंग में अंधेरा हो जाने से अधिकारियों के हाथ पाँव फूल गए। आनन-फानन जेनरेटर से आपूर्ति बहाल की गई। एयरपोर्ट प्रवक्ता का कहना है कि विमान सेवाएं प्रभावित नहीं हुईं। विद्युत आपूर्ति ठप होने के कारण मैनुअल तरीके से सभी काम जारी रहे। फिलहाल विद्युत सप्लाई अचानक कैसे ठप हुई, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। सूत्र बताते हैं कि करीब सवा घंटा विद्युत सप्लाई ठप रही। जबकि एयरपोर्ट प्रवक्ता का कहना है कि 45 मिनट के लिए विद्युत सप्लाई ठप हुई थी। 
विज्ञापन


उनका कहना है कि इंजीनियरों की टीम फॉल्ट तलाश रही है। विद्युत सप्लाई में दिक्कत के चलते लखनऊ से सुबह 7:25 बजे हैदराबाद जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान करीब एक घंटे, सुबह 7:45 बजे कोलकाता जाने वाली इंडिगो की उड़ान 25 मिनट देरी से रवाना हुई। इसके अलावा इंडिगो की ही बेंगलुरु जाने वाली उड़न 8:50 के बजाय 9:20 पर और एयर इंडिया की दिल्ली जाने वाली उड़ान 8:55 के बजाय 9:40 पर उड़ान भर सकी।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें