गोमती नगर में मंगलवार दोपहर 12 बजे विभूतिखंड उपकेंद्र के
लाइनमैन रामकृपाल, केके मौर्या, संविदा कर्मी दानवेंद्र प्रताप सिंह और
कमलेश यादव गोमतीनगर स्थित एलीगेंस अपार्टमेंट पहुंचे।
जब गैंग अपार्टमेंट
के फ्लैट नंबर 3/804 की बिजली काटने लगा तो कनेक्शन धारक आशीष धवन के
किराएदार मंसूर ने विरोध करना शुरू कर दिया। बिजली कटते ही मंसूर और उनके
ड्राइवर ने गैंग से मारपीट शुरू कर दी।
अधिशासी अभियंता सीपी यादव के
मुताबिक किराएदार व ड्राइवर ने डंडे से गैंग पर हमला कर दिया। इससे
रामकृपाल की आंख में काफी चोट आई है।
एसडीओ के आने पर किराएदार ने जमा किए
गए 22 हजार रुपये के बिल की रसीद दिखाई। इस पर बिजली को जोड़ दिया गया।
लाइनमैन रामकृपाल ने थाने में तहरीर दी है।