लखनऊ। आलमबाग के नटखेड़ा रोड सहित आसपास के उपभोक्ताओं को फॉल्ट के कारण बिजली संकट से रूबरू होना पड़ा। फॉल्ट की तलाश में कर्मियों को काफी परेशानी हुई। बिजली संकट से व्यापारियों के व्यापार पर कई दिनों से असर पड़ रहा है। उनका कहना है कि तीन-चार दिन से रोजाना फॉल्ट से बिजली गुल हो रही है।
150 गांव की दो घंटे बिजली गुल
मलिहाबाद। रहीमाबाद उपकेंद्र के फीडर में स्पार्किंग के चलते सोमवार दोपहर तीन बजे बिजली आपूर्ति बंद हो गई। करीब दो घंटे मरम्मत के बाद सप्लाई चालू की गई। इससे ससपन कैथूलिया, तरौना, मुंशीखेड़ा, तिरगवां, मुसीबत गंज, जिंदौर शेरनगर, गदिया खेड़ा, लालता खेड़ा, दौलतपुर, रानी खेड़ा, बंजारन खेड़ा गांव सहित करीब 150 गांवों की बिजली गुल रही। (संवाद)