फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अपने ही जाल में फंस गईं बिजली कंपनियां

Thu, 18 Sep 2014 05:18 PM IST
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली कंपनियां किस तरह आंखों में धूल झोंककर उपभोक्ताओं को लूटती हैं, बिजली मीटर खरीद को लेकर ताजा खुलासा इसकी साफ बानगी है। अफसरों के दु:स्साहस का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि वे विद्युत नियामक आयोग जैसे वैधानिक निकाय के सामने झूठ पर झूठ बोलते रहे। पर, अब अपने ही बुने जाल में उलझ गई।
विज्ञापन


बताते चलें पावर कॉर्पोरेशन बिजली कनेक्शन देते समय उपभोक्ताओं से कई मद का खर्च जोड़कर कनेक्शन चार्ज वसूलता है। इसमें मीटर का शुल्क भी शामिल है। इस बार एक अगस्त को कंपनियों ने आयोग से इसकी कीमत बढ़ाने की मांग की तो मामला उलझ गया।

उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने आयोग को बताया कि बिजली कंपनियां सिंगल फेस मीटर 909 रुपये व थ्री फेस मीटर 2548 रुपये में ही खरीद रही हैं जबकि वे इससे ज्यादा शुल्क लेने की इजाजत मांग रही हैं।
विज्ञापन


कंपनियों द्वारा मीटर खरीद का लेटर आफ इंटेंट पेश करने से कॉर्पोरेशन के झूठ का खुलासा हो गया।
Trending Videos

भांडा फूटा तो बैकफुट पर

खेल का भांडा फूंटते ही कॉर्पोरेशन बैकफुट पर आ गया और उसने मीटर की दरें घटाने का प्रस्ताव पेश कर दिया। इसमें सिंगल फेस मीटर की कीमत 980 रुपये व थ्री फेस की कीमत 2959 रुपये करने का आग्रह किया गया।

आयोग ने तत्काल प्रभाव से इस प्रस्ताव को स्वीकार कर मीटर की दरें लागू करने का आदेश कर दिया। अब इस खुलासे के बाद कंपनियों को उपभोक्ताओं से वसूली गई रकम वापस करने की चुनौती आ गई है।

300 करोड़ वापसी को लेकर हाईकोर्ट तक जाएंगे: वर्मा
उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा का कहना है कि वह सस्ता मीटर खरीदकर महंगा देने के मामले में उपभोक्ताओं से वसूले गई अतिरिक्त 300 करोड़ रुपये की वापसी के लिए हाईकोर्ट तक जाने को तैयार हैं।

फिलहाल विद्युत नियामक आयोग से उपभोक्ताओं को अतिरिक्त वसूली गई रकम वापस करने की मांग की गई है।

बिजली कनेक्शन की दरें

1 किलोवाट तक
अब तक(बीपीएल)--1460
इसमें मीटर की कीमत--1150
मीटर की नई दर--980
मीटर की दर में कमी--170 रुपये
कनेक्शन की नई दर--1460-170=1290

पूर्व में बिजली कनेक्शन की कीमत--(आम उपभोक्ता)--2000
इसमें मीटर की कीमत--1150
मीटर की नई दर--980
मीटर की दर में कमी--170 रुपये
कनेक्शन की नई दर--2000-170= 1830
विज्ञापन

5 किलोवाट पर इस तरह की घटी

पूर्व में बिजली कनेक्शन की कीमत--11175
इसमें मीटर की कीमत--5725
मीटर की नई दर--2959
मीटर की दर में कमी--2766 रुपये
कनेक्शन की नई दर--11175-2766= 8409

बिजली कनेक्शन की दरें इस तरह लागू होंगी
विद्युत भार--पूर्व घरेलू दरें--नई दरें
1 किलोवाट बीपीएल--1460--1290
1 किलोवाट--2000--1830
5 किलोवाट--11175--8409

विद्युत भार--पूर्व वाणिज्यिक दरें--नई दरें
1 किलोवाट बीपीएल--2460--2290
1 किलोवाट--2650--2450
5 किलोवाट--14425--11659
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें