लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की प्रो. ममता हरजाई के अनुसार, प्रसव के बाद रक्तस्राव मातृ मृत्युदर की सबसे बड़ी वजह है। इसलिए प्रसव कराने वाले डॉक्टरों को इसके अच्छे प्रबंधन की जानकारी होनी चाहिए। डॉ. हरजाई शनिवार को एनेस्थीसिया विभाग की ओर से स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग और आईएसए लखनऊ सिटी ब्रांच के सहयोग से प्रसवोत्तर रक्तस्राव विषय पर हुई कार्यशाला में बोल रही थीं।
एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष प्रो. प्रवीण कुमार दास ने कहा कि समय पर पहचान और उचित उपचार से प्रसवोत्तर रक्तस्राव के कारण होने वाली जटिलताओं और मातृ मृत्यु दर को कम किया जा सकता है। कार्यशाला के दौरान, देश भर से आए 150 से अधिक चिकित्सकों और पैरामेडिक्स को प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम में शामिल चिकित्सक।
कार्यक्रम में शामिल चिकित्सक।
कार्यक्रम में शामिल चिकित्सक।
कार्यक्रम में शामिल चिकित्सक।
कार्यक्रम में शामिल चिकित्सक।
कार्यक्रम में शामिल चिकित्सक।
कार्यक्रम में शामिल चिकित्सक।