फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका गांधी के आने से पहले अमेठी में लगे पोस्टर, 'देख चुनाव पहन ली सारी नहीं चलेगी ये होशियारी'

Wed, 27 Mar 2019 10:17 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के अमेठी पहुंचने से पहले पोस्टर वार शुरू हो गया है। मुसाफिरखाना कस्बे में लगे पोस्टर में लिखा गया है, 'क्या खूब ठगती हो क्यों पांच साल बाद ही अमेठी दिखती हो।' साठ साल का हिसाब दो।

विज्ञापन


लगाए गए पोस्टर में ये चुनाव 'देख चुनाव पहन ली सारी नही चलेगी होशियारी' लिखा हुआ। इन पोस्टर पर सपा छात्रसभा का नेता जयसिंह प्रताप यादव का का नाम लिखा हुआ है। हालांकि, छात्रनेता ने ऐसे किसी भी तरह के पोस्टर लगाने का खंडन किया है। उन्होंने इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर इसे राजनीतिक विद्वेष की भावना से किया गया कृत्य बताया है।

उन्होंने पत्र में लिखा कि मुझे व प्रियंका गांधी वाड्रा को बदनाम करने के लिए अराजक तत्वों ने मेरे फोटो का इस्तेमाल कर पोस्टर लगाए हैं। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी से मामले की जांच करवाकर आरोपी के विरुद्घ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


विज्ञापन


प्रियंका गांधी बुधवार को मुसाफिरखाना के एएच इंकॉ में आयोजित मेरा बूथ, मेरा गौरव कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। इस कार्यक्रम के जरिए प्रियंका अमेठी संसदीय क्षेत्र के 1,953 बूथ प्रभारियों और चुनिंदा पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को वार्मअप करेंगी। पहले यह कार्यक्रम 28 मार्च को प्रस्तावित था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें