फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी के अमेठी दौरे पर पोस्टर वार शुरू, एमपी के सीएम के बयान पर पूछे गए सवाल

Fri, 04 Jan 2019 12:09 PM IST
अल्पना शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी में लगे पोस्टरों पर राहुल गांधी से पूछे गए सवाल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के दो दिवसीय अमेठी दौरे पर पोस्टर वार शुरू हो गया है। अमेठी में कई जगहों पर लगे पोस्टरों पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान को लेकर राहुल गांधी से सवाल पूछे गए हैं।

विज्ञापन



आपको बता दें कि एमपी के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा था कि यूपी व बिहार के लोगों के कारण मध्य प्रदेश के स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं मिल पाता। जिस पर काफी हंगामा हुआ था। कमलनाथ के बयान पर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी आपत्ति जताई थी।
विज्ञापन


इसी को लेकर अमेठी में कई जगह दीवारों पर पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर पर लिखा गया है, 'सपा के आशीर्वाद से कांग्रेस पार्टी के मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश के लोगों को रोजगार से हटाने पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जवाब दें।'
विज्ञापन


राहुल गांधी शुक्रवार दोपहर बाद सीधे हवाई जहाज से फुरसतगंज पहुंचेंगे। इसके बाद सलोन व परशदेपुर होते हुए गौरीगंज स्थित कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। यहां से अमेठी होते हुए मुंशीगंज स्थित अति विशिष्ट अतिथि गृह पहुंचकर विशिष्टजनों से मुलाकात के बाद रात्रि विश्राम करेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें