सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी का कहना है कि अखिलेश यादव पिछड़े, दलित व अल्पसंख्यकों के हितों के लिए संघर्षरत हैं। इस बार भाजपा की सरकार केंद्र से जाएगी और पीडीए की सरकार बनेगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए सपा कार्यकर्ता भी उत्साहित नजर आ रहे हैं। गुरुवार को लखनऊ स्थित सपा कार्यालय के बाहर 'इस बार पीडीए सरकार' के पोस्टर भी लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन
इस पर सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि समाजवादी आंदोलन व विचार हमेशा से ही सामाजिक न्याय का पक्षधर रहा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समाज के उस तबके के लिए संघर्षरत हैं जिसे अब तक उसका अधिकार और सम्मान नहीं मिला है। इसमें पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक आते हैं। यही पीडीए है। पीडीए मतलब पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक।