फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LU: पढ़ाई के साथ कीजिए काम भी, मिलेंगे हजारों रुपये, ये होंगी शर्ते

Tue, 13 Mar 2018 03:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन

पढ़ाई के साथ एलयू में काम कीजिए, इसके बदले विश्वविद्यालय साल भर में पांच हजार रुपये की मदद देगा। ‘अर्न व्हाइल लर्न’ योजना के तहत गरीब विद्यार्थियों को पुअर बॉयज फंड से यह मदद दी जाएगी।  

विज्ञापन


सत्र 2017-18 के लिए विश्वविद्यालय ने 27 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। छात्र विवि की वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद इन्हें अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय में जमा करना होगा। 

पुअर बॉयज फंड के नियमों की वजह से ज्यादातर विद्यार्थियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। गरीब छात्र के लिए पूर्ववर्ती कक्षा में 60 फीसदी अंक पाने की अनिवार्यता और महज पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता सीमा को इस साल विवि ने बदलने की बात कही थी।

 

पूरा साल बीत गया, लेकिन नई नियमावली तैयार नहीं हो सकी। इसलिए अब पुराने नियमों से ही आवेदन मांगे जा रहे हैं। इन नियमों की वजह से पिछले साल भी सहायता पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या 50 के पार नहीं पहुंची थी। इससे पहले तो संख्या महज पांच ही थी। 

विज्ञापन

पढ़े, पांच हजार के लिए शर्ते

डेमो
योजना का लाभ लेने के लिए विद्यार्थियों को तय अर्हता पूरी करनी होगी। ऐसे विद्यार्थियों को हॉस्टल्स में रिकॉर्ड कीपिंग, विभागों व हॉस्टल में कम्प्यूटर से जुड़े काम, लाइब्रेरी में सहायता आदि से जुड़े काम करने होंगे।

विवि पुअर बॉयज फंड के लिए हर विद्यार्थी से 200 रुपये फीस लेता है। इससे गरीब छात्रों को सहायता की जाती है। जीरो फीस वाले स्टूडेंट्स को छोड़ने के बाद यह राशि हर साल करीब 25 लाख रुपये बनती है।

पांच हजार के लिए इतनी शर्ते
- परिवार की सालान आय दो लाख रुपये या इससे कम हो। यह सीमा सरकारी नियमों के अनुसार बदल सकती है।
- आवेदक पूर्व की किसी सेमेस्टर या वार्षिक परीक्षा में न तो फेल हुआ हो और न ही उसका बैक पेपर रहा हो।
- पहले से किसी अन्य जगह से छात्रवृत्ति या आर्थिक सहायता न मिल रही हो।
- सहायता स्टूडेंट्स की वास्तविक फीस या अधिकतम पांच हजार रुपये तक ही की जाएगी।
विज्ञापन

गैर कानूनी प्रक्रिया में न हो संलिप्त

लखनऊ यूनिवर्सिटी - फोटो : demo pic
- आवेदक विश्वविद्यालय परिसर में चलने वाले किसी रेग्युलर या सेल्फ फाइनेन्स कोर्स में पंजीकृत हो।
- अपनी पिछली परीक्षा में न्यूनतम 60 फीसदी अंक और न्यूनतम 75 फीसदी कक्षाओं में उपस्थिति हो।
- किसी गैर कानूनी प्रक्रिया में संलिप्त न हो। कोई जांच न चल रही हो। पूर्व में अपनी गतिविधियों के चलते निलंबन या निष्कासन अथवा अन्य किसी प्रकार की सजा न मिली हो।
- यदि छात्र-छात्रा की ओर से यह सहायता लेने को दी गई जानकारी गलत मिलती है तो उसे धनराशि लौटानी होगी।


'पुअर बॉयज फंड के लिए नई नियमावली तैयार नहीं हो पाई है। विद्यार्थियों को इस फंड से सहायता मिल जाए इसलिए हमने आवेदन मांगने का फैसला किया है। फॉर्म 27 मार्च तक अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय में जमा करने होंगे। अर्ह छात्रों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। आवेदन फॉर्म विवि की वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है।' - प्रो. राजकुमार सिंह अधिष्ठाता छात्र कल्याण, लविवि
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें