इंटरमीडिएट के ऐसे परीक्षार्थी जो प्रैक्टिकल परीक्षा नहीं दे सके थे उनके लिए 13 से 16 मार्च तक दोबारा परीक्षा कराई जा रही है। इसके लिए जिले में 11 विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। जहां पर विभिन्न विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षा कराई जाएगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश कुमार सिंह के मुताबिक विद्यालयों को कहा है कि वे अपने छात्रों को विषय के अनुसार निर्धारित केंद्र पर जाकर प्रयोगात्मक परीक्षा देने का निर्देश दें।
छात्र संबंधित केंद्र पर जाकर परीक्षा की तिथि और समय पता कर लें। विद्यालयों को केंद्र व विषयों की सूची भेज दी गई है। इसके बाद भी यदि कोई परीक्षा देने से छूट जाता है तो जिम्मेदारी उसकी होगी।