लग्जरी बसों की छत से टपक रहा बारिश व एसी का पानी, यात्री का लैपटॅाप खराब
- फोटो : File Photo
लखनऊ। अवध डिपो की लग्जरी बसें यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन गई हैं। इन बसों की छतों से बारिश का पानी टपक रहा है। इससे यात्रियों का सामान भीग रहा है और उनका सफर मुश्किल हो रहा है।
शनिवार को रोडवेज के अवध डिपो में एक यात्री गौरव पटेल ने शिकायत दर्ज कराई। वह लखनऊ से वाराणसी जाने के लिए एसी जनरथ बस संख्या यूपी 33 एटी 4822 में आलमबाग से सवार हुए थे। उन्होंने बताया कि बस में गंदगी थी। वहीं उनकी सीट के ऊपर बने लगेज कंपार्टमेंट में जब उन्होंने लैपटॉप व अन्य सामान वहां रखा तो वह भीग गया। वहां पानी भरा हुआ था। कंडक्टर से शिकायत की तो उसने कहा कि एसी का पानी लीक होकर भर गया होगा। रोडवेज प्रशासन से शिकायत करने पर उन्हें किराया वापस लेने का विकल्प दिया गया, मगर वह लैपटॉप लेकर अहिमामऊ में ही उतर गए। उनकी शिकायत पर रोडवेज ने कोई सहयोग या समाधान नहीं किया।
रोजाना मिल रहीं शिकायतें
अवध डिपो की लग्जरी बसों से छत टपकने की शिकायतें रोजाना दर्ज हो रही हैं। शनिवार को बस संख्या यूपी 32 एटी 5839, यूपी 33 एटी 5754 और यूपी 33 एटी 5862 सहित लगभग आधा दर्जन जनरथ बसों में ऐसी शिकायतें मिलीं। ड्राइवर और कंडक्टरों ने ये शिकायतें दर्ज कराईं।
मरम्मत निजी एजेंसी के पास
अवध डिपो में बसों की मरम्मत निजी एजेंसी के पास है। बसों की छतों से पानी टपकना गंभीर मुद्दा है। महंगा टिकट खरीदने के बावजूद यात्रियों को सुरक्षित यात्रा नहीं मिल रही है।
लग्जरी बसों की छत से टपक रहा बारिश व एसी का पानी, यात्री का लैपटॅाप खराब- फोटो : File Photo