फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: घर से जेवर व नकदी चोरी, मेड पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट के मटियारी स्थित मधुर विहार कॉलोनी निवासी तृषा सुरंगे के घर से जेवर और नकदी चोरी हो गए। तृषा ने चोरी का आरोप मेड काजल साहू पर लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि तृषा के अनुसर, 10 जून को अर्बन मेड सर्विस कंपनी के माध्यम से उनके घर काजल साहू काम करने के लिए आई थी। दो जुलाई को काजल बिना बताए ही चली गई। पांच जुलाई को उन्होंने बच्चे ने गुल्लक उठाई तो वह नीचे से टूटी मिली और रुपये गायब थे। शक होने पर उन्होंने अलमारी चेक की तो सोने की चेन, अंगूठी, चांदी की पायल, थाली, गिलास, कटोरी और 55 हजार रुपये गायब थे। उन्होंने छह जुलाई को चिनहट पुलिस से शिकायत की। 10 जुलाई को चोरी की एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें