नगराम। नगराम के घोड़सारा गांव में सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया। पीडब्ल्यूडी ने जेसीबी से सड़क को उखड़वा दिया। अधिशाषी अभियंता अनूप मिश्रा ने बताया कि ठेकेदार को नए सिरे से सड़क बनाने के लिए कहा गया है। ठेकेदार को एक वर्ष तक डिबार करने की कार्रवाई की जाएगी।
नगराम गंगागंज मार्ग से खवास खेड़ा के पास से शिवपुरा हयात नगर कल्याण खेड़ा होते हुए घोड़सारा गांव तक डामरीकृत सड़क का निर्माण करीब 15 साल पहले पीडब्ल्यूडी की ओर से कराया गया था। सड़क खराब होने पर ग्रामीणों की मांग इसे विभाग ने बनवाया। ग्रामीणों ने घटिया सामग्री इस्तेमाल करने की शिकायत की। अवर अभियंता व अधीक्षण अभियंता ने सड़क का सैंपल लेकर टेस्टिंग के लिए भेजा, जिसमें घटिया सामग्री का प्रयोग पाया गया।