फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेलों में होगी कोविड-19 की पूल सैंपलिंग, आगरा और मुरादाबाद जेल में संक्रमित पाए गए थे 17 कैदी

Thu, 14 May 2020 02:43 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की जेलों में कोविड-19 की पूल सैंपलिंग कराई जाएगी। अब तक आगरा और मुरादाबाद में कराई गई कोरोना की जांच में 17 बंदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें 11 मामले आगरा के और 6 मामले मुरादाबाद के हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा अस्थाई जेलों में जो सैंपलिंग कराई गई है, उसमें भी 5 कैदी कोरोना संक्रमित मिले हैं। डीजी जेल आनंद कुमार ने बताया कि आगरा और मुरादाबाद जेल में कोरोना के केस मिलने के बाद अब प्रदेश की अन्य जेलों में रैंडम सैंपलिंग कराई जा रही है। सभी जेलों में पूल सैंपलिंग कराई जाएगी ताकि एक साथ अधिक से अधिक लोगों के टेस्ट हो सकें।

उन्होंने बताया कि प्रदेश भर की जेलों में अब तक 640 सैंपल लिए गए हैं। इसमें से 22 की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसमें एक अच्छी बात यह है कि मुरादाबाद के सभी 6 बंदी अब कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं। इसके अलावा अस्थाई जेलों में 416 सैंपलिंग कराई गई थी। जिसमें से 5 की रिपोर्ट पाजिटिव आई है और 392 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें