पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 100 औद्योगिक क्षेत्रों को प्रदूषित औद्योगिक क्षेत्र घोषित किया है। इनमें से मथुरा, कानपुर, मुरादाबाद, वाराणसी-मिर्जापुर, बुलंदशहर-खुर्जा, फिरोजाबाद, गजरौला, आगरा और गाजियाबाद गंभीर रूप से प्रदूषित हैं। वहीं नोएडा, मेरठ, अलीगढ़ और सिंगरौली गंभीर प्रदूषित क्षेत्र है। वन मंत्री सपा सदस्य नाहिद हसन के सवाल का जवाब दे रहे थे।