फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक : जनवरी में सेमेस्टर परीक्षा, विद्यार्थियों के नामांकन तक नहीं हुए, अंतिम काउंसिलिंग का नहीं भेजा ब्योरा

Fri, 03 Dec 2021 09:07 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

इस बार करीब 2.40 लाख से ज्यादा सीटों के सापेक्ष दाखिले कम होने से काउंसिलिंग प्रक्रिया को दो अतिरिक्त चरणों तक बढ़ाई गई। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पॉलीटेक्निक कॉलेजों में विषम सेमेस्टर की परीक्षा जनवरी में प्रस्तावित है। पर, नए सत्र में दाखिला लिए करीब 25 हजार विद्यार्थियों का अब तक नामांकन नहीं हो पाया है। इस बार करीब 2.40 लाख से ज्यादा सीटों के सापेक्ष दाखिले कम होने से काउंसिलिंग प्रक्रिया को दो अतिरिक्त चरणों तक बढ़ाई गई। 

विज्ञापन


प्राविधिक शिक्षा परिषद ने इससे पूर्व की काउंसिलिंग के जरिए दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के ऑनलाइन नामांकन की प्रक्रिया 29 नवंबर तक कॉलेजों को पूरी करने का आदेश दिया था। इसके बावजूद करीब 25 हजार विद्यार्थियों का नामांकन नहीं हुआ है। कॉलेज इनके नामांकन में आनाकानी कर रहे हैं। जिन विद्यार्थियों का ऑनलाइन नामांकन होगा, वे ही परीक्षा में बैठ सकेंगे। 

प्राविधिक शिक्षा परिषद के सचिव सुनील सोनकर ने बताया कि जिन कॉलेजों के छात्रों का नामांकन अभी शेष है, उनको चार दिसंबर की रात 12 बजे तक का समय दिया गया है। उन्होंने बताया कि यदि अंतिम काउंसिलिंग का ब्योरा देरी से मिला तो उनके नामांकन के लिए तिथि को बढ़ाना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें