फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली के बाद हुई बारिश ने सुधार दी लखनऊ की हवा की सेहत, यहां देखें- एक्यूआई का हाल

Wed, 18 Nov 2020 01:51 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
लखनऊ की जिस बिगड़ी हवा को 17 विभाग मिलकर सुधार नहीं सके, वह काम दीपावली बाद हुई बारिश ने कर दिया। सोमवार को हवा सुधरकर बहुत खराब से खराब की श्रेणी में आ गई। वहीं, बारिश का असर मंगलवार को भी दिखा। लंबे समय बाद शहर की हवा सुधरी हुई (एक्यूआई 128) मिली, जोकि, नवंबर के पहले सप्ताह में खतरनाक हो चुकी थी।

विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के रिकॉर्ड के मुताबिक लखनऊ की हवा में तेजी से सुधार आया है। छह नवंबर को एक्यूआई 449 पहुंच गया था। इसके बाद भी यह लगातार 400 के नजदीक रिकॉर्ड हुआ। जिला प्रशासन और यूपीपीसीबी के इसे कम करने की कवायद के बाद भी एक्यूआई 200 से नीचे नहीं लाया जा सका। यूपीपीसीबी के अधिकारियों का मानना है कि प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों पर सख्ती के बाद अब बारिश ने बड़ी मदद की है।

तालकटोरा, लालबाग में भी सुधरे हालात

गोमतीनगर, अलीगंज में अक्तूबर में प्रदूषण के बाद भी एक्यूआई कम ही रिकॉर्ड हुआ। इसके उलट तालकटोरा और लालबाग में अक्तूूबर के अंत में एक्यूआई कई दिन तक 400 के ऊपर बना था। हालांकि, मंगलवार को इन इलाकों में भी एक्यूआई 200 के नीचे पहुंच गया। गोमतीनगर में एक्यूआई 79 और अलीगंज में 110 मिला।

एक सप्ताह तक कम रहेगा प्रदूषण
यूपीपीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. राम करन का कहना है कि दीपावली से पहले ही वायु प्रदूषण के बढ़ने पर कई फैक्ट्रियों व निर्माण इकाइयों को बंद करा दिया गया था। बाकी जगह भी वायु प्रदूषण फैलाने पर सख्ती की। फिर दीपावली पर हवा बिगड़ी। इसके बाद हुई बारिश ने वायु प्रदूषण को खत्म कर दिया। दीपावली पर फैक्ट्रियों व निर्माण साइट पर काम बंद रहा। इससे भी प्रदूषण नहीं फैला। उम्मीद है कि एक सप्ताह तक प्रदूषण कम बना रहेगा। 
विज्ञापन

शहर में एक्यूआई का हाल

तारीख          एक्यूआई
17 नवंबर    128, सुधरी हवा
16 नवंबर    202, खराब हवा
15 नवंबर    372, बहुत खराब हवा
12 नवंबर    269, खराब हवा
9 नवंबर    388, बहुत खराब हवा
6 नवंबर    449, खतरनाक हवा
25 अक्टूबर    314, बहुत खराब हवा साइट पर काम बंद रहा। इससे भी प्रदूषण नहीं फैला। उम्मीद है कि एक सप्ताह तक प्रदूषण कम बना रहेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें