लोग गहरे पानी में न जाने पाएं, इसके लिए घाट के अंदर बैरिकेडिंग की उचित व्यवस्था की जाए। पूजा स्थलों व घाटों पर पहुंचने के लिए यथावश्यक सीढ़ियों की व्यवस्था किए जाने के साथ ही सीसीटीवी कैमरों से पूजा स्थलों की सतत निगरानी के भी निर्देश दिए गए हैं।
छठ के घाटों एवं पूजा स्थलों पर मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी की तैनाती के साथ-साथ छठ संगठनों या कार्यक्रम के आयोजक के साथ जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक की जाए। पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता व सैनिटाइजेशन पर विशेष ध्यान देते हुए अभियान चलाया जाए।