फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पसमांदा मुसलमानों ने सियासी दलों के रवैये पर जताई नाराजगी, कहा- वो वोट तो चाहते हैं पर...

Mon, 05 Jun 2023 09:53 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

पसमांदा मुसलमानों के सम्मेलन में समुदाय के सदस्यों ने कहा कि राजनीतिक दल हमसे वोट तो चाहते हैं लेकिन हमें नेतृत्व नहीं देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सियासी पार्टियां जमीनी नेताओं की जगह अपने मुखौटे का इस्तेमाल करती हैं।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोमिन अंसार सभा के सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि सियासी पार्टियां पसमांदा मुसलमानों का वोट चाहती हैं, लेकिन लीडरशिप नहीं देना चाहतीं। इस दौरान पसमांदा मुसलमानों के लिये स्कूल, ऑडिटोरियम और बाहर से आने वालों के लिए गेस्ट हाउस का निर्माण कराने पर सहमति बनी। निकाय चुनाव में संगठन के जीते प्रत्याशियों को सम्मानित भी किया गया।

विज्ञापन


मौलवीगंज स्थित अल अंसार कॉम्प्लेक्स में हुए कार्यक्रम में मोमिन अंसार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. अकरम अंसारी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में सभी सियासी दल पसमांदा मुसलमानों का वोट तो चाहती हैं, लेकिन वो पसमांदा मुसलमानों को नेतृत्व नहीं देना चाहती। यही वजह है कि जमीनी नेताओं की जगह सियासी पार्टियां अपने मुखौटा नेताओं को आगे कर रही हैं।

ये भी पढ़ें - शेरपुरिया को ईडी ने सात दिन की रिमांड पर लिया, गोपनीय स्थान पर लेकर जाकर की जा रही पूछताछ
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अनी बुलियन घोटाले में आईएफएस निहारिका सिंह से होगी पूछताछ, इंडोनेशिया के दूतावास में हैं तैनात


महामंत्री इकराम अंसारी ने कहा कि वोट का बेहतर इस्तेमाल करने वाली कौम का ही विकास होता है। संगठन के मोमिन राईन सभा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हारून राईन को निष्कासित और मुरादाबाद की कमेटी को भी भंग किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से डॉ. आसिफ कमाल, रहमत लखनवी सहित कई लोग मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें