फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेता इरफान खान के निधन पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, अखिलेश ने इस फिल्म का किया जिक्र

Wed, 29 Apr 2020 07:22 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मायावती, इरफान खान व अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दुनिया भर में अपनी प्रतिभा के दम पर पहचान बनाने वाले फिल्म अभिनेता इरफान खान के निधन पर बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती व समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शोक व्यक्त किया है। दोनों नेताओं ने इरफान के अभिनय की सराहना की।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि हम सबके चहेते अभिनेता इरफ़ान ख़ान आज अंनत गति को प्राप्त हुए. भावभीनी श्रद्धांजलि! विख्यात धावक पान सिंह तोमर की अमर भूमिका में वो सदैव याद किये जाएंगे...।



वहीं, मायावती ने ट्वीट किया कि

बॉलीवुड व हॉलीवुड में भी अपनी छाप छोड़ने वाले सदाबहार अभिनेता इरफान खान का मात्र 54 साल की उम्र में ही आज निधन की खबर अति-दुःखद। अपने अभिनय से हर वर्ग के दर्शकों को प्रभावित करने वाले इरफान के परिवार व देश-दुनिया में उनके फैन्स को कुदरत इस दु़ःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें