फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को मानने लगे प्रत्याशी

Fri, 25 Jul 2014 08:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय पार्टी के ही एक नेताजी हैं जो राजधानी के पूरब विधानसभा क्षेत्र के हैं। इसी क्षेत्र का उपचुनाव भी होने वाला है।
विज्ञापन


उनकी पार्टी ने भले ही अभी तक किसी को प्रत्याशी घोषित नहीं किया है लेकिन वे खुद को अभी से प्रत्याशी मान बैठे हैं। इसी के अनुसार तैयारी भी कर रहे हैं।

घर के आगे ही काफी बड़ा बोर्ड बिलकुल वैसा ही लगा दिया है जैसा चुनाव में लगता है। घर को ही चुनाव कार्यालय में तब्दील कर लिया है। कुछ दिनों पहले उन्होंने अपने आवास पर ही विधानसभा क्षेत्र के नेताओं की एक बैठक भी कर ली।
विज्ञापन


उनकी इस तेजी को देख बेचारे वे लोग बड़े परेशान हैं जो इस सीट की दावेदारी रखते हैं। उन्होंने गुपचुप तरीके से नेताजी की शिकायत भी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से कर दी है।
विज्ञापन


हालांकि नेताजी को भी यह अच्छे से समझ लेना चाहिए कि यह ऐसी पार्टी है कि तैयारी किसी नेता से कराती है और बाद में टिकट किसी और को दे देती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें