फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रोजा इफ्तार में भी कटौती

Thu, 17 Jul 2014 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल के चुनावों में राष्ट्रीय पार्टी की शर्मनाक हार के बाद इस पार्टी के प्रदेश मुखिया ने भी हर चीज में कटौती करनी शुरू कर दी है। दरअसल, पार्टी ने पहले तो उनकी टीम भंग कर दी।
विज्ञापन


अब ऐसे संकेत हैं कि वे भी चंद दिनों के मेहमान हैं। इसलिए अब उनका भी मन पार्टी की गतिविधियों में नहीं लग रहा है। फिलहाल उनका एजेंडा खर्चों में कटौती का चल रहा है।

उन्हें लग रहा है कि पार्टी की इस दुर्दशा के बाद ज्यादा खर्च करने से भी क्या फायदा। इसलिए पहले उन्होंने पार्टी कार्यालय के कई लोगों के फोन कटवा दिए।

इसके बाद कई लोगों के चौपहिया वाहन भी ले लिए। ऑफिस के कई और खर्चों में भी कटौती कर दी। अब तो हालत यह है कि हर साल पार्टी की तरफ से होने वाली इफ्तार पार्टी के बजट पर भी कैची चल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब पार्टी के प्रदेश मुखिया ने छोटी इफ्तार पार्टी करने के निर्देश दिए हैं। मुखिया के इस रवैये से पार्टी के कार्यकर्ता भी अचरज में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें