फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: आईकार्ड दिखाने पर भी कोई रोके तो ये नंबर मिलाएं, मृत्यु पर परिवार की मदद करेगी पुलिस

Thu, 26 Mar 2020 02:42 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सुजीत पांडेय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों और वाहनों को कहीं नहीं रोका जाएगा। पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय ने बुधवार को बताया कि आपातकालीन व जरूरी सेवाओं और सामग्री को लेकर आ रही समस्याओं के चलते यह छूट दी गई है।
विज्ञापन


हालांकि, शर्त यह है कि आवश्यक सेवाओं से जुड़े व्यक्तियों के पास आईकार्ड होना चाहिए। अगर इसे दिखाने के बाद भी किसी व्यक्ति को समस्या आ रही है तो वह डायल 112, 05222622627 अथवा 9810346713 नंबर पर संपर्क कर शिकायत दर्ज करा सकता है।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान शहरवासियों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। कोई भी आपातकालीन सेवा बाधित नहीं होगी। रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल के टैंकर, खाद्य सामग्री लाने व ले- जाने के लिए रोक नहीं है।
विज्ञापन


सब्जी, फल, अनाज आदि सामग्री की आपूर्ति को 6500 छोटे-बड़े वाहनों के लिए पास जारी किए गए हैं। वहीं, सरकारी व निजी अस्पताल के चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, सफाईकर्मी, एंबुलेंस व अन्य वाहन पास दिखाकर शहर में आवागमन कर सकेंगे।
विज्ञापन

आम जनता से घर में रहकर सहयोग करने की अपील

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
बिजली विभाग, नगर निगम और पशुओं के खाने-पीने की सामग्री के वाहनों को भी रोक-टोक नहीं होगी। पुलिस आयुक्त ने बताया कि बैरीकेडिंग पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों के लिए लिखित आदेश जारी कर दिया गया है।  

इसके बाद भी कोई पुलिसकर्मी अनावश्यक रूप से रोकता है तो उपरोक्त नंबरों पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। उन्होंने आम जनता से घरों में रहकर सहयोग करने की अपील की है।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान अगर किसी परिवार में मृत्यु हो जाती है तो पुलिस हर तरह से सहयोग करेगी। शव लाने व ले जाने के लिए वाहन का इंतजाम और अंतिम क्रिया के लिए सामान जुटाने में मदद की जाएगी। इसके लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। शोकग्रस्त परिवार नजदीकी थाने में सूचना देकर मदद प्राप्त कर सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें