फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttar Pradesh Lockdown: यूपी में लॉक डाउन में न मानें लोग तो लगेगा कर्फ्यू, अब तक दो हजार मुकदमे और वसूला गया एक करोड़ का जुर्माना

Thu, 26 Mar 2020 11:31 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ में स्कूटी सवारों को रोकती हुई पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लॉक डाउन का पालन अगर किसी जिले या थाना क्षेत्र के लोग नहीं कर रहे हैं, तो तत्काल वहां के अफसर समीक्षा करें और कर्फ्यू लगा दें। इसके निर्देश अपर पुलिस महानिदेशक पीवी रामा शास्त्री ने सभी फील्ड के अफसरों को दिए हैं।
विज्ञापन


रामाशास्त्री ने बताया कि फिलहाल किसी जिले में कर्फ्यू नहीं लगाया गया है। अगर कहीं जरूरत पड़ेगी भी तो इसका निर्णय जिले में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मिलकर करेंगे। 



उन्होंने सोशल मीडिया पर फैल रही खबरों का खंडन किया और कहा कि प्रदेश के किसी भी जिले में अभी तक कर्फ्यू नहीं लगाया गया है। 

उन्होंने बताया कि आज अधिकतर जिलों में लॉक डाउन का पालन लोगों ने किया है। बता दें कि सोशल मीडिया पर प्रदेश के 13 जिलों में कर्फ्यू लागू करने की फर्जी खबर वायरल हो रही थी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अब तक दर्ज किए गए दो हजार मुकदमे और वसूला गया एक करोड़ रुपया जुर्माना

प्रदेश भर में अब तक दो हजार से अधिक मुकदमे दर्ज किए गए हैं। वहीं लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों की गाड़ियों का चालान करके एक करोड़ रुपये से अधिक रकम वसूल की गई है। 

डीजीपी मुख्यालय से जारी आंकड़ों में बताया गया है कि प्रदेश में धारा 144 का उल्लंघन करने वाले 2089 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस दौरान 49 हजार से अधिक गाड़ियों का चालान किया गया है और 3679 लोगों की गाड़ियों का चालान किया गया है।

वहीं शासन की ओर से पु?लिस को निर्देश दिए गए हैं कि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में कोई अवरोध उत्पन्न न किया जाए। जिन जिलों की सीमाएं सील हैं, वहां के अधिकारी भी खास ख्याल रखें कि आवश्यक वस्तुओं की गाड़ियों जैसे दूध, खाने पीने के सामान, राशन, फल, सब्जी, तेल, पेट्रोलियम और गैस जैसी जरूरी सामान की गाड़ियों को न रोका जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें