फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपः 500 रुपये न देने पर दरोगा के बेटे को पुलिसकर्मियों ने घसीटा व मारे थप्पड़

Wed, 17 Jun 2020 01:49 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ के कृष्णानगर निवासी दरोगा दिनेश द्विवेदी के बेटे शिखर ने पुलिसकर्मियों पर 500 रुपये न देने पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाते हुए सीएम और डीजीपी को ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की है। शिखर सिविल सेवा की तैयारी कर रहा है और मंगलवार दोपहर वह बाइक की सर्विसिंग के लिए जा रहा था, तभी वाहन चेकिंग के नाम पर पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया।

 

शिखर का आरोप है कि पुलिसकर्मियों को कागज दिखाए लेकिन वह 500 रुपये मांगने लगे। मना करने पर उसे घसीटा व थप्पड़ मारा। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र होने लगे तो पुलिसकर्मियों ने उसे छोड़ा। शिखर ने बताया कि वह घर के पास ही रतन समोसे वाली गली से जा रहा था जहां बाइक से जा रहे दो पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया।

विज्ञापन

 

उसने हेलमेट लगाया था व मास्क भी पहना था। पुलिसकर्मियों के कहने पर सड़क किनारे बाइक रोक दी और कागजात निकालकर दिखाने लगा। पुलिसकर्मियों ने बाइक के सारे कागज देखने के बाद 500 रुपये मांगे। उनका कहना था कि कड़ी धूप में गश्त और चेकिंग कराई जा रही है। अब तभी छोड़ेंगे जब रुपये दोगे।

विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने जेल भेजने व बाइक सीज करने की दी धमकी

इंकार पर पुलिसकर्मियों ने उसे जेल भेजने व बाइक सीज करने की धमकी दी। शिखर ने बताया कि उसके पिता भी पुलिस विभाग में हैं लेकिन उसकी एक न सुनी गई। पिता से बात कराने के लिए फोन मिलाया पर पुलिसकर्मियों ने मना कर दिया। इसके बाद शिखर ने बाइक वहीं छोड़ दी और वहां से पैदल घर जाने लगा।
 
शिखर का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और थप्पड़ मारे। सड़क पर घसीटा गया। सड़क पर हंगामा मचा तो आसपास के लोग एकत्र हो गए। इसके बाद पुलिसकर्मी उसे छोड़कर भाग गए। शिखर ने बताया कि एक पुलिसकर्मी का नाम राम मोहन शुक्ला था जबकि दूसरा ओम शर्मा था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें