फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैर फिसलने से झील में गिरी महिला, पुलिसवालों ने ऐसे बचाया

Tue, 02 Oct 2018 11:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
झील में गिरी महिला को बांस और डंडे की मदद से पुलिसवालों ने बचाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लखनऊ में विभूति खंड थानाक्षेत्र के विकल्प खंड के पास कठौता झील में डूब रही महिला को यूपी 100 की टीम ने बचा लिया। पुलिस ने बताया कि विनम्रखंड निवासी सत्येंद्र की पत्नी सत्या की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब पौने आठ बजे वह झील की तरफ गई थी। इस दौरान पैर फिसलने से वह झील में डूबने लगी। राहगीरों ने शोर सुनकर तुरंत यूपी 100 को फोन किया।

इसके बाद कमता चौराहा पर मौजूद पीआरवी 0509 मौके पर पहुंची। इसके कर्मचारियों ने बांस के डंडे और रस्सी की मदद से महिला को सकुशल बाहर निकाला। फिर उसे विभूतिखंड थाने ले जाया गया, जहां पुलिस ने परिवारीजनों को सूचना दी।

पति सत्येंद्र का कहना था कि जब परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे, तभी सत्या घर से निकल गई। यह भी बताया कि पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उसका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें