फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई का बोझ : लखनऊ में घरेलू गैस सिलेंडर 58 व व्यवसायिक 87.50 रुपये महंगा

Tue, 02 Oct 2018 08:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल व सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद तेल कंपनियों ने अब घरेलू गैस सिलेंडरों के दाम बढ़ा दिए। घरेलू श्रेणी के 14.2 किलो के गैस सिलेंडर पर 58 रुपये और व्यवसायिक श्रेणी 19 किलो के सिलेंडर पर 87.50 रुपये की बढ़ोत्तरी की है। नई दरें सोमवार से लागू हो गईं। 
विज्ञापन


इस तरह घरेलू उपभोक्ता को 14.2 किलो का सिलेंडर 859 रुपये के स्थान पर 917 रुपये में मिलेगा। इस पर उपभोक्ताओं के बैंक खाते में 414.22 रुपये सब्सिडी दी जाएगी। ऐसे में सब्सिडी वाला सिलेंडर लेने वाले उपभोक्ताओं पर बढ़ोतरी का भार नहीं पड़ेगा। व्यवसायिक श्रेणी के 19 किलो का सिलेंडर अब 1493 रुपये के जगह 1580.50 रुपये में मिलेगा।

इससे पहले एक अक्टूबर से सीएनजी गैस 2.50 रुपये महंगी हो गई है। अब तक सीएनजी की कीमत 57.40 रुपये थी। सोमवार से अब सीएनजी की कीमत 59.90 रुपये प्रति किलोग्राम होगी। अधिकारियों का कहना है कि हर छह महीने में केंद्र सरकार घरेलू गैस की कीमतों को तय करती है। इससे सीएनजी की कीमतें भी प्रभावित होती हैं। इस बार घरेलू गैस की कीमतों में करीब 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें