मानकनगर में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार और ई रिक्शा।
लखनऊ। मानकनगर के विक्रमनगर पुल के पास शनिवार रात सिपाही की तेज रफ्तार में कार दो ई रिक्शा से टकरा गई। हादसे में ई रिक्शे पर सवार नौ लोग मामूली रूप से चोटिल हो गए। लोगों का आरोप है कि कार सवार सिपाही प्रवीण सिंह नशे में था। सूचना पर पहुंची मानकनगर पुलिस सिपाही को लेकर थाने चली गई।
एसओ अजीत सिंह ने बताया कि प्रवीण सिंह सुरक्षा मुख्यालय में तैनात हैं, जिनके सिर पर चोट लगी है। उनकी कार का टायर फट गया था, जिससे उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई थी और हादसा हो गया। नशे में होने का आरोप गलत है। वह ड़्यूटी खत्म करके कार से उन्नाव घर जा रहे थे।