ज्ञापन देने पहुंची एपवा की महिलाएं।
लखनऊ। अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) ने पार्टी नेता रामदेवी रावत पर हमला करने वालों को गिरफ्तार कर पीड़ित को न्याय देने की मांग की। उन्होंने पुलिस आयुक्त की अनुपस्थिति में उनके स्टाफ ऑफिसर नवीन कुमार सिंह को ज्ञापन भी सौंपा।
ऐपवा की जिला सह संयोजिका कमला गौतम, राज्य कार्यकारिणी सदस्य सरोजिनी बिष्ट, सुमन सिंह सेंगर और सरिता यादव ने बताया कि इटौंजा के अरंबा गांव निवासी ऐपवा नेता रामदेवी रावत पर उनके दबंग पड़ोसी इरशाद आदि से पुश्तैनी आवासीय प्लाॅट पर कब्जा करने को लेकर सात अगस्त की रात हमला कर दिया था। तब से रामदेवी अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी गवाहों और पीड़ित परिवार पर समझौते के लिए दबाव बना रहे हैं।