फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस का एक और कारनामा, मुफ्त में चाय न मिलने पर उठा ले गए गैस सिलेंडर

Fri, 04 Dec 2020 01:32 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
- फोटो : iStock
विज्ञापन
बाराबंकी के अयोध्या हाईवे के दिलोना मोड़ पर ढाबा चलाने वाले संजय यादव ने स्थानीय थाने के एक दीवान पर अभद्रता करने के साथ ढाबे से घरेलू गैस सिलेंडर उठा ले जाने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि दीवान मुफ्त में चाय न देने से नाराज था।
विज्ञापन


एसपी को भेजे पत्र में आरोप लगाया है कि बुधवार रात करीब 10 बजे दो होमगार्ड ढाबे पर पहुंचे और बताया कि दीवान जी ने 25 चाय मंगाई है। उसने पैसे मांगे लेकिन होमगार्डों ने भुगतान नहीं किया। कुछ देर बाद दीवान दोनों होमगार्डों के साथ सरकारी गाड़ी से ढाबे पर पहुंचा और कर्मचारियों पर नाराजगी जाहिर करते हुए घरेलू गैस सिलेंडर उठा ले गया।

कर्मचारियों को घरेलू सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करने का केस दर्ज करने की धमकी दी। ढाबा संचालक ने एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है। उधर कोतवाल सच्चिदानंद राय ने बताया कि ढाबा संचालक की शिकायत की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें