फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही ने महिला सहकर्मी में कमरे में लगाई फांसी, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कैसरबाग कोतवाली में तैनात एक सिपाही ने मंगलवार रात हुसैनगंज में सहकर्मी महिला सिपाही के कमरे में फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

कैसरबाग कोतवाली में तैनात महिला सिपाही हुसैनगंज में भुइयन देवी मंदिर के पास किराए के मकान में रहती है। उसकी दोस्ती कैसरबाग कोतवाली में ही तैनात सिपाही से है। मंगलवार रात सिपाही, महिला मित्र से मिलने के लिए उसके कमरे पर गया था। जहां किसी बात पर सिपाही ने दुपट्टे से फंदा बांधकर फांसी लगा ली। महिला सिपाही ने कैसरबाग कोतवाली में सूचना दी।
इस पर पीआरवी मौके पर पहुंची और पुलिस टीम ने सिपाही को अस्पताल पहुंचाया। एसीपी कैसरबाग पंकज श्रीवास्तव के मुताबिक, सिपाही की हालत गंभीर है। डॉक्टरों ने उससे बात करने से मना किया है। उसकी हालत सुधरने के बाद ही खुदकुशी का प्रयास करने की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें