फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कार सवार को सिपाही ने पीटा, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर सेक्टर-21 निवासी शमीम अख्तर ने सिपाही पर पिटाई का आरोप लगाया है। पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शमीम ने इंदिरानगर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

शमीम का कहना है कि रविवार को शाम 4:45 बजे वह नानी होटल के सामने चांदन रोड की ओर मुड़ रहे थे। उसी समय सामने से तेज रफ्तार में कार आ रही थी। आरोप है कि कार चालक ने उन्हें मुड़ने की बिल्कुल जगह नहीं दी। किसी तरह वह गाड़ी निकालकर आगे बढ़े। थोड़ी दूर जाकर उन्होंने गाड़ी रोक ली। आरोप है कि इसी बीच कार सवार उनके पास पहुंचा। आरोपी पुलिस की वर्दी में था। आरोपी ने आते ही गालियां दीं और कार का दरवाजा खोलकर पिटाई करने लगा। शमीम का कहना है कि उनके हाथ में चोट आई है। आरोपी इंदिरानगर थाने में ही तैनात है। पीड़ित ने डायल 112 पर फोन किया तो सिपाही भाग निकला। इंस्पेक्टर इंदिरानगर का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें