फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनिका कपूर के मामले में बयान लेने कानपुर जाएगी पुलिस, मुंबई के आर्किटेक्ट की तलाश जारी

Tue, 24 Mar 2020 04:04 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कनिका कपूर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

कनिका कपूर पर कोरोना संक्रमित होने की बात छुपाकर लखनऊ में कई पार्टियों में शामिल होने के मामले में प्रशासन ने सरोजनीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इस मुकदमें में कई तथ्य हड़बड़ी में गलत हो गए थे। जिसे प्रशासन ने बाद में बदलवाया। वहीं मुकदमे की जांच कर रही सरोजनीनगर पुलिस जल्द ही कानपुर जाएगी।

विज्ञापन


लखनऊ के बाद कनिका कानपुर स्थित अपने मामा के घर आयोजित गृह प्रवेश के कार्यक्रम में शामिल हुई थी। वहां पुलिस ने रिश्तेदारों व कार्यक्रम में शामिल लोगों के बयान दर्ज करेगी।

पुलिस ने कनिका के लखनऊ आने की तारीख पहले ही संशोधित कर ली थी। इसके अलावा कई तथ्य विवेचना में सही कर लिए जाएंगे। इसके लिए सारे तथ्यों से संबंधित दस्तावेज सरोजनीनगर थाने में तैनात विवेचक को उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन


गलत जानकारी को सही करने के लिए सीएमओ ने एक पत्र पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय को शनिवार को भेजा था। मुकदमें में पहले दिन यह तथ्य गलत हो गया था कि कनिका कपूर 14 मार्च को लखनऊ आई थी। हालांकि यह बात मुकदमे दर्ज करने वाले दिन ही पकड़ ली गई थी। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने तहरीर में कनिका को एयरपोर्ट पर ही संक्रमित पाने की बात कही। जबकि वह 20 मार्च को सुबह संक्रमित पाई गई।

विज्ञापन

मुंबई के आर्किटेक्ट की तलाश, कनिका के साथ लखनऊ आये थे

सरोजनीनगर पुलिस को इस मामले में मुंबई के आर्किटेक्ट ओजस देसाई की तलाश है। वह भी कनिका के साथ लखनऊ आये थे। दो दिन तक ताज होटल में रुके थे। 16 मार्च को कनिका के जाने के कुछ देर बाद ओजस ने भी चेक आउट कर लिया।

कनिका कपूर के संक्रमित होने का मामला सामने आने के बाद से ही ओजस का पता नहीं चला है। पुलिस उनकी तलाश में मुंबई जा सकती है। कनिका कपूर के साथ पार्टी में शामिल 198 लोगों को पुलिस ने चिह्नित किया है। उनकी तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें