फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी ने 5.97 लाख दिहाड़ी मजदूरों को भेजी 1000 की पहली किस्त

Tue, 24 Mar 2020 02:34 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
एक लाभार्थी को चेक देते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कोरोना के प्रकोप को देखते हुए मंगलवार को प्रदेश के करीब 5.97 लाख दिहाड़ी मजदूरों को 1000 रुपये की पहली किस्त डीबीटी के जरिए उनके अकाउंट में भेज दी गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को ‘नर से नारायण सेवा’ के तहत भरण पोषण योजना की शुरुआत की। उन्होंने एक श्रमिक को प्रतीकात्मक तौर पर 1000 रुपये का चेक भी दिया।

विज्ञापन


सीएम ने अपने सरकारी आवास पर धनराशि हस्तांतरित करने के बाद कहा कि रेहड़ी, ठेला, खोमचा, रिक्शा, ई-रिक्शा चालक और पल्लेदारों को भी एक हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके लिए नगर विकास विभाग को कार्रवाई के लिए अधिकृत कर दिया गया है।

सीएम ने कहा कि कोरोना के चलते सोशल डिस्टेंस बनाने और होम क्वारंटीन के कारण लोगों का रोजगार प्रभावित हुआ है। इसके चलते यह व्यवस्था की जा रही है। सीएम ने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जो इस सुविधा से वंचित रह जाएंगे और किसी भी योजना से आच्छादित नहीं हैं। 
विज्ञापन


आय के श्रोत बंद हो गए हैं, उन्हें चिह्नित कर जिला स्तर पर 1000 की सहायता राशि उपलबध कराई जाएगी। इसके लिए डीएम को निर्देशित कर दिया गया है। इस  मौके पर श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Trending Videos
विज्ञापन

राशन देने की कार्रवाई भी होगी तेज

सीएम ने कहा कि अंत्योदय राशन कार्ड धारक, निराश्रित वृद्धा अवस्था पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन, निर्माण श्रमिक और प्रतिदिन कमाने वाले श्रमिकों को जल्द ही नि:शुल्क राशन के तहत 20 किलो गेंहूं व 15 किलो चावल वितरित किया जाएगा।

श्रम विभाग और इलाहाबाद बैंक कर्मियों को सराहा
मुख्यमंत्री ने श्रम विभाग और इलाहाबाद बैंक के महाप्रबंधक व कर्मचारियों को भरण-पोषण भत्ता तत्काल जारी करने व खातों में पहुंचाने के लिए सराहना की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें