फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दलित युवक की पिटाई के मामले में थाना घेरा

Mon, 27 Oct 2025 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पूर्व सांसद रीना चौधरी के नेतृत्व में धरन देते व ज्ञापन सौंपते पासी समाज के लोग।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बंथरा थाना क्षेत्र में दलित युवक की पिटाई से नाराज पासी समाज के लोगों ने रविवार को पूर्व सांसद रीना चौधरी के नेतृत्व में थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। वे घटना में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अब तक किसी नामजद आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन

बीते दिनों सरोजनीनगर प्रधान संघ अध्यक्ष व सहिजनपुर के प्रधान सरवन रावत के भतीजे जतिन रावत की छह से अधिक लोगों ने पिटाई कर दी थी। जतिन रावत ने यहीं के नारायनपुर गांव में रहने वाले अक्षत सिंह, मोहित सिंह चौहान, विकास सिंह, प्रियांशु शर्मा, पवन सिंह, कल्लू सिंह और दो अज्ञात के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल व मारपीट का आरोप लगाया था। उधर, पुलिस का कहना है कि घटना के दो आरोपियों कल्लू सिंह और प्रियांशु शर्मा को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेजा जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
प्रदर्शन की जानकारी पाकर एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा मौके पर पहुंचे। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों ने एसीपी को ज्ञापन सौंपा, जिसमें उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने मांग की। एसीपी के आश्वासन के बाद करीब डेढ़ घंटे तक चला प्रदर्शन समाप्त हो गया। प्रदर्शन में पूर्व सांसद व भाजपा नेता रीना चौधरी के अलावा सरवन रावत, लाखन आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पासी और बहुजन क्रांति दल के अध्यक्ष मोहन पासी सहित समाज के तमाम लोग शामिल रहे।

पूर्व सांसद रीना चौधरी के नेतृत्व में धरन देते व ज्ञापन सौंपते पासी समाज के लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें