त्योहारों के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने रविवार रात आठ निरीक्षकों को विभिन्न थानों पर अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक प्रशासन के पद पर तैनात किया है। पुलिस लाइन से मो. इरशाद त्यागी को थाना हुसैनगंज भेजा गया है। वहीं, सत्य नारायनण मिश्रा को आलमबाग से थाना पारा भेजा गया है।
इनके अलावा वीरेंद्र कुमार राय को गोमतीनगर से थाना मानकनगर, इंद्रेश कुमार यादव को ठाकुरगंज से सरोजनीनगर, अरुण कुमार अवस्थी को मोहनलालगंज से थाना तालकटोरा और राम विशाल को महानगर से थाना हसनगंज भेजा गया है।
इनके अलावा प्रेमचंद्र सिंह को गाजीपुर से थाना इंटौंजा और रामकिशोर को पुलिस लाइन से नाका कोतवाली में अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक प्रशासन बनाया गया है।