हमने शिक्षामित्रों को उनके दिए विकल्प के अनुसार, वर्तमान/मूल विद्यालय में तैनाती का शासनादेश जारी कर दिया है। अगर कहीं से भी इस शासनादेश के अनुपालन न होने की शिकायत आती है तो संबंधित बीएसए के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. दिनेश शर्मा, उप मुख्यमंत्री (विधान परिषद में दिया गया बयान)
फिर करेंगे आंदोलन
अधिकारी शिक्षामित्रों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। अगर यही हाल रहा तो हम फिर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इसके लिए पूरी तरह से शासन-प्रशासन का वर्तमान रवैया जिम्मेदार होगा।
- अनिल यादव (अध्यक्ष), दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ