फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटकांड मामले में नाटकीय ढंग से खुलासा: फुटेज से बेटे को पहचाना और सुनाई अपहरण की झूठी कहानी, फिर हुआ भंडोफोड़

Mon, 14 Nov 2022 05:08 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

पुलिस ने नमस्ते इंडिया दूध के डीलर को गोली मारकर की गई लूट का खुलासा कर दिया है। इसके लिए पुलिस ने 250 सीसीटीवी कैमरे खंगाले और इलाके के 80 लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन
गिरफ्त में आए आरोपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नमस्ते इंडिया दूध के डीलर कुलदीप मिश्रा को गोली मारकर लूटकांड का खुलासा नाटकीय ढंग से हुआ। वारदात 13 अक्तूबर की है। फुटेज लेकर पूछताछ करते हुए पुलिस आरोपी अमर सिंह के घर पहुंच गई, जहां उसकी मां ने पहचान तो लिया, लेकिन वारदात में शामिल होने की बात पर अपहरण की झूठी कहानी सुनाने लगी। मामला भांपकर पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ी और रविवार को अमर व उसके साथी दीपक सिंह को मौदा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही लूटी रकम में से दस हजार नकद, तमंचा, बाइक व अन्य सामान बरामद किया।

विज्ञापन


जेसीपी कानून व व्यवस्था पीयूष मोर्डिया के मुताबिक, दोनों आरोपी कांशीराम कॉलोनी में रहते हैं। पारा के आदर्श विहार में वारदात हुई थी। इसके खुलासे के लिए पुलिस की टीम ने ढाई सौ सीसीटीवी कैमरे खंगाले और इलाके के 80 से अधिक लोगों से पूछताछ की। पूछताछ व फुटेज की तस्दीक के दौरान पुलिस आरोपी अमर के घर पहुंच गई, जहां महिला गुलशन ने फोटो देखते ही बोली कि यह मेरा बेटा है। वारदात में शामिल होने की बात सुनते ही दीपक पर बेटे के अपहरण का आरोप लगाया। इसके बाद चीख-चीखकर रोने लगी। पुलिस दूसरे दिन जब आरोपी के घर पहुंची तो गुलशन नहीं थी। शक गहराने पर पुलिस ने छानबीन की और दोनों आरोपियों को रविवार को मौदा मोड़ से दबोच लिया। 

ये भी पढ़ें - आयुष कॉलेजों के दाखिले में हेराफेरी: कॉलेजों के प्रबंधकों से शुरू हुई पूछताछ, शिकंजा कसना शुरू
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी रोडवेज बसों की होगी रियल-टाइम मॉनिटरिंग, जानें यात्रियों को कैसे मिलेगा लाइव अपडेट
विज्ञापन

 
दुकान पर बैठकर करवाई रेकी

एसीपी अनिद्य विक्रम सिंह के मुताबिक, दीपक के पिता की सब्जी व अमर की मां की परचून की दुकान है। दोनों आरोपी अक्सर एक-दूसरे की दुकान पर मिलते थे। दीपक एक दुकान पर दूध के रुपये का तगादा करने जाता था। यह बात अमर व दीपक ने दोस्त हारुन को बताई। हारुन ने रंजीत के साथ मिलकर रेकी की और दीपक को बताया कि दो से तीन लाख की रोजाना की वसूली है। हारुन ने दीपक से कहा कि अमर के साथ मिलकर वारदात की जाए। उसने ही बाइक व तमंचा दिया था। लूट के बाद बैग व बाइक देने पहुंचे अमर व दीपक से हारुन ने आधी रकम व बाइक ले ली। फिर वापस भेज दिया। 

सामने आई पुलिस की लापरवाही
लूटकांड में पारा पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। गोमतीनगर में कारोबारी के घर डकैती से पहले आठ नवंबर को सात डकैत गिरफ्तार किए गए थे। इसमें अमर व दीपक का साथी हारुन व रंजीत यादव भी था। पारा की टीम ने गोमतीनगर पुलिस से संपर्क कर आरोपियों से पूछताछ की होती तो उसी दिन वारदात का पर्दाफाश हो गया होता। हालांकि, इस संबंध में एसीपी काकोरी की माने तो दीपक व अमर से पूछताछ के बाद इसका खुलासा हुआ। अब पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी डालेगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें