फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: मकान पर नौकर व उसके साथियों ने किया कब्जा, मालकिन को धमकी देकर भगा दिया

Mon, 14 Nov 2022 03:50 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में तीन महीने बाद वापस लौटी मकान मालकिन को उसके नौकर ने जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया और कहा कि मकान पर अब उसका कब्जा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के गाजीपुर के शक्तिनगर इलाके में एक मकान पर नौकर अमित गुप्ता व उसके साथियों राधा सिंह, महेंद्र सिंह व रितेश गुप्ता ने कब्जा कर लिया। लौटने पर मकान मालकिन उत्तरा धंजल ने घर पर ताला लगा पाया तो विरोध किया।

विज्ञापन


इस पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत जेसीपी पीयूष मोर्डिया से की। पुलिस ने मकान खाली करवा कर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

उत्तरा के मुताबिक, परिवार के साथ मुंबई में रहती है। शक्तिनगर में मौसी रहती थीं। उनकी मौत के बाद संपत्ति के सभी दस्तावेजों पर मां भारती धंजल का दर्ज है।
विज्ञापन


23 जुलाई को उनकी मौत के बाद मकान पर ताला लगाकर मुंबई चली गई थीं। सर्वेंट क्वार्टर में नौकर अमित गुप्ता को छोड़ दिया था। सात नवंबर को लौटी तो मामले की जानकारी हुई।

उन्होंने जब नौकर से मकान पर कब्जे की बात की तो उसने जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया और कहा कि अब ये मकान उसका है। हालांकि, पुलिस ने मकान खाली करवा लिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें