पुलिस ने युवकों को पोस्टर थमाने के साथ ही चेतावनी भी दी।
- फोटो : amar ujala
लखनऊ में लॉकडाउन वाले जिलों में दूसरे दिन लोग घरों में ही रहें, इसलिए पुलिस ने सख्ती की, जिसका असर भी देखने को मिला। इसके बाद लोग सड़क से घरों में घुसे। अलीगढ़, कानपुर समेत कई शहरों में दुकानें बंद कराई गईं।
कानपुर में सड़क पर बेवजह घूम रहे लोगों को मुर्गा भी बनाया। दूसरी ओर सुबह-शाम आवश्यक चीजों की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।अलीगढ़, कानपुर में लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराया गया।
अलीगढ़ शहर में लॉकडाउन तोड़ने पर धारा 188 के तहत दो मुकदमे दर्ज किए गए। सुबह 7 से 11 और शाम 5 से 9 बजे तक आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुलीं तो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।