फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई ठिकाने बदलकर चार साल से चला रहे थे सेक्स रैकेट, मुख्य आरोपी की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। क्राइम ब्रांच व गोमतीनगर एसीपी की टीम ने बृहस्पतिवार को पीकेजी मसाज पार्लर में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा किया था। मौके से छह युवकों को गिरफ्तार किया है। इसमें पार्लर मैनेजर अनिल कुमार प्रजापति भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में सामने आया है कि यह गिरोह चार साल से राजधानी के कई इलाकों में ठिकाने बदलकर सेक्स रैकेट चलाते रहे हैं। वर्तमान में गोमतीनगर विस्तार इलाके के एक प्रॉपर्टी डीलर के मकान में ठिकाना बनाया था। कई दिनों की पड़ताल के बाद पुलिस ने इस रैकेट का खुलासा किया। वहीं पार्लर से पकड़ी गई आठ युवतियों को नारी निकेतन भेज दिया गया है। इस गिरोह का मुख्य आरोपी उदय पटेल फरार है।
विज्ञापन

एडीसीपी पूर्वी कासिम आब्दी के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि सेक्स रैकेट का कारोबार वर्ष 2018 में शुरू हुआ था। उस समय गैंग के लोगों ने गोसाईंगंज के आहिमामऊ स्थित सूर्या ओयो होम्स को अपना अड्डा बनाया था। बाद में लॉकडाउन के चलते सूर्या ओयो बंद हो गया। इसके बाद आरोपितों ने गोमतीनगर के विरामखंड-2 स्थित एक मकान में अपना अड्डा बना लिया। युवती की शिकायत के बाद आरोपितों ने गोमतीनगर विस्तार वरदान खंड स्थित प्रॉपर्टी डीलर विनोद यादव के मकान का अपना ठिकाना बनाया। एडीसीपी पूर्वी के मुताबिक, पुलिस ने बृहस्पतिवार को कानपुर निवासी अनिल कुमार, संजय कुमार, हरियाणा निवासी कुलदीप उर्फ पीके, उन्नाव निवासी छोटू, माल निवासी राजकुमार और बिहार निवासी रितिक को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में बाराबंकी जनपद निवासी गैंग के मुख्य संचालक उदय पटेल का नाम सामने आया है। अब पुलिस उदय की तलाश में जुटी है। अनिल और पीके गैंग के मुख्य संचालकों में शामिल है। आरोपियों के पास से दो कार, 25 हजार नकदी, 15 मोबाइल, कई होटलों के कार्ड, कई आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें