फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में पुलिस भर्ती परीक्षा को लगी 'चोट'

Sun, 20 Oct 2013 10:46 PM IST
अंकुर तिवारी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस आरक्षी एवं समकक्ष पदों के लिए 27 अक्तूबर से होने वाली लिखित परीक्षा के लिए कुछ अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्रों में बदलाव करने के बाद अब खबर आ रही है कि परीक्षा ही स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक के हवाले से सूचना दी गई है कि यह परीक्षा फिलहाल स्थगित कर दी गई और परीक्षा की अगली तारीख जल्द ही बता दी जाएगी।

पता चला है कि ऐसा परीक्षा के लिए किसी जिले में प्रश्नपत्र ले जा रही एक गाड़ी का एक्सीडेंट होने की वजह से किया गया है। बताया जा रहा है कि परीक्षा की शुचिता को बरकरार रखने के लिए बोर्ड ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन


पढें: सिपाही भर्ती के परीक्षा केंद्रों में परिवर्तन

हालांकि, परीक्षा नियंत्रक के हवाले से यह भी जानकरी दी गई है कि इसकी वजह से परीक्षार्थियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, 'परीक्षार्थी अपने एडमिट कार्ड संभाल कर रखें, उसी के आधार पर अगली परीक्षा तिथि पर उन्हें परीक्षा में बैठने दिया जाएगा।'

इसके पहले, शनिवार को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अपर सचिव भर्ती अमिताभ यश ने बताया था कि अपरिहार्य कारणों के चलते कुछ अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्रों में बदलाव किया गया है।

पढ़ें- 'तीसरी नजर' की जद में होगी पुलिस भर्ती परीक्षा

नए प्रवेश पत्र उनके पते पर प्रेषित किए जा चुके हैं। शनिवार से सभी अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट http://prpb.gov.in पर भी उपलब्ध करा दिए गए हैं।
विज्ञापन


लखनऊ से जुड़ी खबरों के लिए यहां आएं...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें