फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में बिना परीक्षा होगी 35000 सिपाहियों की भर्ती

Tue, 01 Dec 2015 01:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी कैबिनेट मीटिंग में मंगलवार को कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई गई।
विज्ञापन


यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कैबिनेट मीटिंग में एक बड़ी सौगात दी। अब सूबे में 35 हजार सिपाहियों की भर्ती बिना लिखित परीक्षा के होगी। उन्होंने आज कैबिनेट मीटिंग में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी।

ये भर्तियां मार्कशीट के आधार पर होंगी और अभ्यर्थियों को सिर्फ फिजिकल टेस्ट पास करना होगा।

वहीं कैबिनेट मीटिंग में पीएसी कर्मचारियों के लिए टैक्सरहित कैंटीन को भी मंजूरी दी गई।

इसके अलावा यूपी में 100 नए जीआईसी खुलेंगे, गोरखपुर में कुश्ती हॉल और एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान का भी निर्माण भी होगा।
विज्ञापन

बीएसपी पर बात करने से किया इंकार

कैब‌िनेट में इन फैसलों पर भी लगी मुहर-
अयोध्या शोध संस्थान के कर्मियो और राज्य ललित कला अकादमी में भी कर्मियों का 60 साल में होगा रिटायरमेंट।

भारतेंदु नाट्य अकादमी में 60 साल में रिटायरमेंट,बुंदेलखंड मे ब्लास्ट वेल योजना चलाने को मंजूरी।

कैबिनेट की बैठक में सीएम अखिलेश यादव ने बहुजन समाज पार्टी पर कोई भी बात करने से इंकार कर दिया।

उन्होंने कहा कि बिना सोचे समझे जीएसटी बिल का सपोर्ट नहीं करेंगे,उन्होंने कहा कि जीएसटी से राज्य सरकार और व्यापारियों का नुकसान होगा।

उन्होंने कहा कि बीएसपी के धरने में दिन भर 100 लोग थे,बीएसपी भले ही जीएसटी के समर्थन में हो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर सुविधा देने के लिए हम प्रयासरत हैं। हम कोशिश कर रहे हैं कि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो।

सीएम ने कहा कि नेपाल बॉर्डर चीफ कमिश्नर कस्टम के अधिकार में है। उन्होंने यूपी के आईजी चेन सिंह के बड़े भाई एसएन सिंह की तारीफ की। कहा कि वह तेज़ तर्रार,ईमानदार छवि के अफसर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें