फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी: 12 घंटे बाद बरामद हुईं रहस्यमय तरीके से गायब हो गई पांच नाबालिग बहनें, ये है पूरा मामला

Mon, 08 Apr 2019 07:25 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन

बाराबंकी जिले में रविवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई पांच बहनों को मसौली पुलिस ने 12 घंटे के अंदर बाराबंकी बस स्टैंड के निकट बन्द दुकान के सामने से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि सभी बहनें हैं और घर से अचानक गायब हो गई थीं। पूछताछ में पता चला कि यह सभी पैदल ही बाराबंकी गई थीं।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, रविवार की देर शाम क्षेत्र में उस समय खलबली मच गयी जब मसौली थाना क्षेत्र के एक गांव के तीन सगे भाइयो की पांच नाबालिग पुत्रियां रहस्मय परिस्थितियों में लापता हो गईं।

खेत से घर वापस आने पर जब परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो बच्चियों का पता न चलने पर पुलिस को जानकारी दी गई। इसके बाद उनकी तलाश शुरू हुई। लापता बालिकाएं चचेरी बहनें हैं।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष सन्तोष कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ इन बालिकाओं की तलाश शुरू की तो करीब बारह घंटे बाद शहर में बस स्टेशन के पास एक बंद दुकान के सामने पांचों बच्चियां सोती हुई मिलीं। पांचों बालिकाओं के सकुशल मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली है।

बालिकाओं ने बताया कि हम लोग भीख मांगने के लिए घर से त्रिलोकपुर, बेरिया, दतौली, भयारा , जहांगीराबाद होते हुए पैदल बाराबंकी आये थे और जो पैसा मिला उसका खाना खरीद कर खा लिया फिर यहां ही सो गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें