श्रावस्ती। व्यापारियों की सुरक्षा व समस्याओं के निराकरण के लिए बुधवार को पुलिस कार्यालय सभागार में सीओ नगर संतोष कुमार की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी में सीओ ने व्यापारियों से उनके क्षेत्र में आ रहीं समस्याओं की जानकारी ली।
व्यापारियों ने यातायात, अतिक्रमण, टैक्सी व बस स्टैंड न होने के साथ ही थानों व चौकियों में निरंतर बैठक न होने की जानकारी दी। सीओ ने भीड़ वाले स्थानों, बाजारों व कस्बों में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने, अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाने, बाजारों की सुरक्षा के लिए रात में पुलिस गश्त, पिकेट बढ़ाने, बैंक, एटीएम के आसपास निरंतर जांच करने तथा व्यापारियों की समस्याएं दूर करने के लिए थानों व चौकियों में मासिक गोष्ठी कराने का आश्वासन दिया। सीओ ने व्यापारियों से गार्ड व चौकीदारों का पुलिस वेरिफिकेशन कराने, सीसीटीवी कैमरे लगवाने और बालश्रम न कराने की अपील भी की। इस दौरान सीओ आलोक कुमार सिंह, एफएसओ संजय जायसवाल सहित काफी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
हुई कार्रवाई
श्रावस्ती। पुलिस ने मंगलवार रात आठ लोगों को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया। उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर उन्हें संबंधित एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया है।
(संवाद)