फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मंगलसूत्र लूट की शिकायत दबाने पर चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

Wed, 18 Nov 2026 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बीबीडी इलाके में महिला से मंगलसूत्र लूट की घटना की जानकारी अधिकारियों को न देने और एफआईआर दर्ज न करने पर डीसीपी पूर्वी दीक्षा शर्मा ने चौकी इंचार्ज लोनापुर मयंक राय को लाइन हाजिर कर दिया है। घटना पांच नवंबर की है।
विज्ञापन

एडीसीपी पूर्वी अमोल मुर्कुट ने बताया कि लोनापुर निवासी सपना देवी को शिव मंदिर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने पता पूछने के बहाने रोका और गले से मंगलसूत्र लूटकर भाग गए। पीड़िता ने चौकी इंचार्ज से शिकायत की लेकिन उन्होंने न तो एफआईआर दर्ज की और न ही अधिकारियों को घटना की जानकारी दी।
12 दिन तक सुनवाई न होने पर सपना थाने पहुंचीं और शिकायत की। इसके बाद मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया। एडीसीपी ने बताया कि सोमवार को पीड़िता की तहरीर पर लूट की एफआईआर दर्ज की गई। सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें