फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मछली पकड़ने गए श्रमिक की नदी में डूबकर मौत

Wed, 18 Nov 2026 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
​शिवकरन की फाइल फोटो।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बंथरा इलाके में मंगलवार को सई नदी में डूबकर गोड़वा गांव निवासी श्रमिक शिवकरन रावत (58) की मौत हो गई। वह दोपहर करीब दो बजे घर से मछली पकड़ने निकले थे।
विज्ञापन

वह गांव से करीब एक किलोमीटर दूर लतीफनगर से रहीमनगर पड़ियाना जाने वाली सड़क के पास नदी में मछली पकड़ रहे थे। इस बीच पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। जानकारी होने पर वहां मौजूद लोगों ने उन्हें नदी से बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इंस्पेक्टर राणा राजेश सिंह ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। शिवकरन के परिवार में तीन बेटे बृजभान, चंद्रभान और सूरज हैं। उनकी पत्नी करीब 15 वर्ष पहले उन्हें छोड़कर चली गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें